Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.3K photos
84 videos
4.76K files
9.99K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
प्राचीन बौद्ध स्थल #सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
👍249
Live 🛑
20🎉2🔥1
राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार


भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री परामर्श पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के अंतर्गत श्री धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के परामर्श, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि मंत्रिमंडल मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालय के प्रभार के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।

श्री जोशी, वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि उनका यह फैसला छात्रों के हितों की रक्षा करने और देश के युवाओं को “भ्रम के जाल” में फंसने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
21👍2
प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल


प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। विश्व के सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक सारनाथ को दक्षिण कोरिया के बुसान में चल रही यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र के दौरान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण-ए.एस.आई ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सारनाथ भारत का 45वां विश्व धरोहर स्थल बन गया है, जिससे वैश्विक मंच पर देश की सांस्कृतिक विरासत और मजबूत हुई है। सारनाथ बौद्ध धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र स्थल है।
8👍7
आयकर दिवस पर निर्मला सीतारमण का 5R मंत्र

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित 167वें आयकर दिवस समारोह में जवाबदेह और करदाता-केंद्रित टैक्स व्यवस्था के लिए ‘5R’ की रूपरेखा पेश की। उन्होंने टैक्स व्यवस्था में अधिक निश्चितता लाने, कानूनी विवादों को कम करने और ईमानदार करदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने करदाता सेवाओं के लिए ‘रिस्पॉन्सिव टैक्स गवर्नेंस’ के 5R सिद्धांत प्रस्तुत किए—

पहचानना (Recognise)
प्रतिक्रिया देना (Respond)
समाधान करना (Resolve)
विचार करना (Reflect)
सुधार करना (Reform)
4
राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक मिला, झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा भारोत्‍तोलन में कांस्‍य पदक जीता


ग्लास्गो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है। पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट स्पर्धा में झंडू कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बिहार के नालंदा के रहने वाले झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने 196 किलोग्राम का रिकॉर्ड प्रयास भी किया, लेकिन उसे पूरा नहीं कर सके। लाइटवेट वर्ग में अशोक मलिक चौथे और परमजीत कुमार सातवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जसप्रीत कौर छठे और सुमन देवी सातवें स्थान पर रहीं। झंडू कुमार ने पोलियो और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की।
6
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

राज्यसभा के माननीय सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज 2026 के द्विवार्षिक चुनावों में नव निर्वाचित/मनोनीत राज्यसभा सदस्यों के लिए दो दिवसीय अनुकूलन कार्यक्रम 'प्रारंभ' का उद्घाटन किया। नई दिल्ली में राज्यसभा के नवनिर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदन में होने वाली बहस हमेशा किसी सार्थक निर्णय तक पहुंचनी चाहिए।
8