Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
19.9K photos
85 videos
4.85K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
मानसी लाठर ने स्लोवाकिया में अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

स्लोवाकिया में आयोजित अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने तीन और पदक जीते।

मानसी लाठर ने रजत पदक तथा तन्वी गुंदेश मगदुम और कोमल ने कांस्य पदक हासिल किए। मानसी को 68 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में चीन की चेनलिंग सोंग से कड़े मुकाबले में 1-2 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

तन्वी ने 57 किलोग्राम वर्ग में कनाडा की एग्निया क्राकोवस्का को 10-4 से हराया, जबकि कोमल ने 59 किलोग्राम वर्ग में हंगरी की एडा बालाज़ को 5-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।

इससे पहले शुक्रवार को काजल धोचक ने महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि तनु शर्मा और सविता ने अपने-अपने भार वर्गों में रजत पदक हासिल किए।

18 वर्षीय काजल ने 76 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में चीन की जिंगरू सन को 7-0 से हराकर विश्व खिताब जीता। 72 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में तनु ने जापान की चिसातो योशिदा को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 3-5 से हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सविता को भी 62 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापान की सकुरा ओनीशी से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 2-12 से हारकर, रजत पदक मिल पाया।

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रवेश करने के साथ ही, भारतीय दल अब पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं के शेष 57 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, उन्हासी किलोग्राम और 92 किलोग्राम वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेगा।
3
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सहज लैंडिंग सफलतापूर्वक संपन्न की। इसके साथ ही, भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया।

सहज लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर को सफलतापूर्वक तैनात किया गया। लैंडिंग स्थल का नाम ‘शिव शक्ति’ बिंदु (स्टेशन शिव शक्ति) रखा गया और 23 अगस्त को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया गया।
10
15👍3🤩2
✔️Join now @Taiyari_karlo
11
Achaa kadam
13
दौसा : पंच गौरव कार्यक्रम

● पर्यटन स्थल: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
● वनस्पति प्रजाति: ढाक (ब्यूटिया मोनोस्पर्मा)
● उपज: सौंफ (फोनीकुलम वल्गेयर)
● उत्पाद: पत्थर के उत्पाद
● खेल: फुटबॉल

ढाक को किंशुक या ‘जंगल की आग’ भी कहा जाता है।
15👍5
🔥 CET 2026 की तैयारी अब होगी और भी दमदार! 🔥

📚 नए पाठ्यक्रम के अनुसार 11 मॉडल पेपर

🎯 सम्पूर्ण सिलेबस पर आधारित
📝 व्याख्या सहित + OMR शीट के साथ
💥 एक ही जगह पर Practice + Revision + Exam-Level Preparation!
🚀 CET 2026 में नंबर नहीं, रिकॉर्ड बनाने की तैयारी करो!
🔥 तैयारी ऐसी कि Selection खुद बोले — तैयार हूँ! 💯

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
8
✔️Join now @Taiyari_karlo
2👍1
उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्‍च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को आयात पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा स्वदेशी बीज विकास के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में Gourmet Popcornica द्वारा विकसित भारत के पहले नॉन-जीएमओ, हाई-एक्सपेंशन पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब पॉपकॉर्न का आयात करने के बजाय उसका निर्यात करेगा। उन्होंने प्रौद्योगिकी और नवाचार को अपनाने के बढ़ते दौर पर प्रसन्नता व्यक्त की
2
UPI ने पूरे किए 10 साल, 24,162 करोड़ सालाना लेनदेन के साथ 11 देशों तक पहुंचा नेटवर्क

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने भारत में डिजिटल भुगतान को बदलने के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियामकीय पर्यवेक्षण में 25 अगस्त 2016 को यूपीआई की शुरुआत की थी। एक दशक में यूपीआई भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र की रीढ़ बन गया है और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पिछले एक दशक में यूपीआई ने असाधारण विस्तार और वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2016-17 में 1.78 करोड़ वार्षिक लेनदेन से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 24,162 करोड़ से अधिक लेनदेन हो गए। यह लेनदेन की मात्रा में लगभग 13,000 गुना वृद्धि है
2
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगोलिया में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सम्मेलन को किया संबोधित

भारत ने भूमि पुनरुद्धार और सूखे से निपटने के लिए पर्याप्त, भरोसेमंद और निरंतर अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहायता की जरूरत पर बल दिया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगोलिया के उलानबटार में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सम्मेलन (सीओपी-17) के दौरान आयोजित मंत्रीस्तरीय संवाद को संबोधित करते हुए यह बात कही।

श्री यादव ने कहा कि भूमि पुनरुद्धार कोई खर्च नहीं, बल्कि खाद्य, जल, जैव विविधता, आजीविका और दीर्घकालिक क्षमता में निवेश है।
5
यूक्रेन और नॉर्वे के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोर के साथ रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा और पुनर्निर्माण के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोर के साथ मिलकर हमने ड्रोन डील प्रारूप में रक्षा सहयोग समझौते और रणनीतिक साझेदारी घोषणा पत्र, यानी ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते का नाम प्रिंस यारोस्लाव द वाइज की बेटी एलिजाबेथ के नाम पर रखा गया है, जो नॉर्वे की रानी थीं।”
2
कनिज़ा ओपन 2026 शतरंज प्रतियोगिता में भारत के प्रणेश एम ने ग्रुप ए के खिताब पर किया कब्जा

भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन 2026 शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का खिताब अपने नाम किया।

हंगरी के नागीकनिज़ा में आयोजित टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में प्रणेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को हराया। प्रणेश की रेटिंग 2673 है और अगस्त 2026 की नवीनतम फिडे रैंकिंग में वे 44वें स्थान पर हैं।

तमिलनाडु के कराईकुडी के प्रणेश एम ने नौ राउंड में सात अंक हासिल किए और तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ शीर्ष स्थान साझा किया। उन्होंने इज़रायल के ओर ब्रोंस्टीन, यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकितिन और भारत के कार्तिक वेंकटरमन के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर खिताब जीता।
6
Current affairs
7
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।
7🥰4