विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 'नमो सेवा–अनकही कहानियाँ' कार्यक्रम के माध्यम से, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 25 सितंबर तक और शहरी क्षेत्रों में, 22 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक गतिविधियों का आयोजन एवं प्रसारण किया जाएगा।

❤5
RPSC SI भर्ती 2021 (Re-Exam) के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी
✅ लिंक 1 https://sso.rajasthan.gov.in
✅ लिंक 2 https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard

12 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के जुनपुट में DRDO के नए टेस्टिंग सेंटर को मंजूरी दी। ये सेंटर ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के एडिशनल टेस्टिंग सेंटर के तौर पर विकसित किया जाएगा।
इस नए टेस्टिंग सेंटर का उद्देशय चांदीपुर में लगातार बढ़ती हथियार टेस्टिंग के दवाब को कम करना है।
अब जुनपुट में छोटी दूरी की मिसाइलों, हथियार प्रणालियों और रडार उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा।

पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ
वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ किया।
14 से 16 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 20 से अधिक प्रमुख रक्षा कंपनियां, स्टार्ट-अप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और नवोन्मेषक हिस्सा ले रहे हैं।
इसका उद्देश्य भारतीय उद्योग से सीधे जुड़ना और वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में मानवरहित हवाई प्रणालियों तथा उभरती तकनीकों की क्षमताओं का परीक्षण करना है। भारतीय वायु सेना मानवरहित प्रणालियों को मानव-संचालित विमानन के लिए महत्वपूर्ण पूरक मानती है।
इन प्रणालियों के जरिए हवाई अभियानों की पहुंच, निरंतरता, कार्रवाई क्षमता और परिचालन लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कमांडरों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। ड्रोनाथॉन में भाग लेने वाली कंपनियां पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपनी मानवरहित विमान प्रणालियों और उनसे जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रथम ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’
राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2025-26 का ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। 300 से अधिक कार्मिक वाले मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में रक्षा मंत्रालय ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर नवी मुंबई स्थित सिडको एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रक्षा मंत्रालय के अपर सचिव मनीष त्रिपाठी को यह सम्मान प्रदान किया।
राजभाषा के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्यान्वयन एवं नवोन्मेषी उपलब्धियों के लिए वित्तीय सेवाएं विभाग को ‘राजभाषा कीर्ति’ के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार (300 से कम कार्मिकों वाले मंत्रालय/विभाग की श्रेणी में) प्रदान किया गया

❤3
क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया
3 और 4 सितंबर 2026 को क्वाड साझेदारों (ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका) ने क्षेत्र में नागरिक आपदा प्रतिक्रिया प्रयासों को बेहतर बनाने के लिए क्वाड हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क (आईपीएलएन) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जापान के टोक्यो में टेबलटॉप एक्सरसाइज (TTX) आयोजित किया

भारत और मर्कोसुर ने इलेक्ट्रॉनिक मूल प्रमाणपत्रों की स्वीकार्यता को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत-मर्कोसुर तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) के प्रथम अतिरिक्त प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए, जो भारत और मर्कोसुर देशों के बीच कागज रहित व्यापार को सुगम बनाने और सीमा शुल्क प्रक्रियाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस प्रोटोकॉल पर भारत सरकार के वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल, भारत में उरुग्वे के राजदूत श्री अल्बर्टो गुआनी और भारत में पैराग्वे के राजदूत श्री फ्लेमिंग राउल डुआर्टे रामोस ने मर्कोसुर की कार्यवाहक अध्यक्षता कर रहे उरुग्वे गणराज्य के विदेश मंत्री श्री मारियो लुबेटकिन और अर्जेंटीना और ब्राजील के दूतावासों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
भारत-मर्कोसुर पीटीए पर 25 जनवरी, 2004 को हस्ताक्षर किए गए थे और यह 1 जून, 2009 से लागू हुआ

❤1
धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष
जयंत तालुकदार के विश्व कप में पदक जीतने के 16 साल बाद भारत को पुरुष रिकर्व वर्ग में फिर से बड़ी सफलता मिली है।
धीरज बोम्मादेवरा ने बेहद दबाव भरे शूट-ऑफ में शानदार संयम दिखाते हुए जीत हासिल की। इसके साथ ही वह तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए हैं।
दुनिया के नंबर 10 तीरंदाज और सेना के 25 वर्षीय खिलाड़ी धीरज ने साल्टिलो में हुए रोमांचक फाइनल में जापान के नाकानिशी जुन्या को 6-5 से हराया।
पांच सेट के बाद मुकाबला 5-5 से बराबरी पर था, जिसके बाद शूट-ऑफ में धीरज ने 10 का स्कोर किया, जबकि नाकानिशी ने 9 का स्कोर किया और धीरज ने गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहे।

❤2
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स खिताब जीत लिया है। यह 2026 में ज्वेरेव का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने जून में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।