Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
114K subscribers
20.4K photos
85 videos
4.89K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✅प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया की। दो दिवसीय सम्मेलन में विश्व भर के 17 देशों के न्यायविद, शिक्षाविद, नीति निर्माता, वैज्ञानिक, पर्यावरण विशेषज्ञ और अन्य हितधारक, साथ ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन एक साथ आ रहे हैं।

यह आयोजन न्यायिक, वैज्ञानिक, नीतिगत और संस्थागत सर्वोत्तम व्यवस्थाओं पर संवाद और ज्ञान के आदान-प्रदान पर केंद्रित है, साथ ही पर्यावरण और जलवायु संबंधी गंभीर चुनौतियों पर सहयोगात्मक कार्रवाई को प्रोत्साहित करता है।
❤7
✅मराठी फिल्म 'गोंधल' ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री में शामिल

18 सितंबर को मराठी फिल्म 'गोंधल' (Gondhal) को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री में चुना गया है। ये फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने इसकी जानकारी साझा की।

इसका लेखन और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है। ये एक थ्रिलर फिल्म है, जो ऑस्कर समारोह में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। 2 घंटे के रनटाइम वाली ये मराठी फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान 'गोंधल' पर आधारित एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है।

इस बार ऑस्कर की रेस में भारत की तरफ से कुल 33 फिल्में शामिल हुई थीं, जिनमें से चयन समिति ने 'गोंधल' के नाम पर मुहर लगाई। 33 भारतीय फिल्मों की सूची में 14 हिन्दी फिल्में हक, 120 बहादुर, तेरा मेरा नाता, मैं वापस आऊंगा, ओह माय डॉग, बॉर्डर 2, खूंटा, धुरंधर जैसी फिल्में शामिल हैं।

ऑस्कर अवार्ड अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा दिया जाता है।
❤3
संयुक्त राष्ट्र ने अमरीका के ल्यूक लिंडबर्ग को विश्व खाद्य कार्यक्रम का नया प्रमुख नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्र ने अमरीका के कृषि अधिकारी ल्यूक लिंडबर्ग को विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। लिंडबर्ग, सिंडी मैक्केन का स्थान लेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस और खाद्य तथा कृषि संगठन के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने संयुक्त रूप से उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

यह घोषणा बोर्ड की सहमति के बाद की गई। 37 वर्षीय लिंडबर्ग ऐसे समय में डब्ल्यूएफपी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जब संगठन को जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सहायता जुटाने में धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

डब्ल्यूएफपी के अनुसार, दुनिया में करीब 26 करोड़ 60 लाख लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। लेकिन इस वर्ष संगठन ने धन की कमी के कारण करीब 11 करोड़ लोगों तक ही सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
❤8