Taiyari Karlo (Rajasthan)
126K subscribers
16.5K photos
78 videos
4.4K files
9.32K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
🎓Join now @Taiyari_karlo
20👍10
💮 CURRENT AFFAIRS 💮

01. स्पोर्ट्स सेक्टर में ड्रीम 11 की मूल कंपनी फैंटेसी स्पोर्ट्स ने अपना मुख्यालय डेलावेयर से भारत में स्थानांतरित किया। इससे पहले फोनपे, जेष्टो और ग्रो ने भी अपना मुख्यालय भारत में शिफ्ट किया है।

02. इस साल योग दिवर का थीमः' योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार के मन की बात' में इसकी घोषणा की है।

03. आंध्रा सरकार इतिहासकार मायना स्वामी को ऐतिहासिक अनुसंधान और सामाजिक सेवा में योगदान के लिए उगादि पुरस्कार से सम्मानित करेगा।

04. न्यूकैसल युनाइटेड ने 70 साल बाद इंग्लिश फुटबॉल लीग कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा। जीत के बाद क्लब की विक्ट्री परेड में 3 लाख से ज्यादा फैंस शामिल हुए।

05. फ्रांस की दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन पर 2027 के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने से बैन लगा दिया है। उन्हें यूरोपीय संघ के फंड्स को गबन करने के आरोप में दोषी पाया गया।

06. क्वांटम कंप्यूटर ने पहली बार एक ऐसी संख्या उत्पन्न की है, जिसे रैंडम नंबर कहा जा सकता है। इसे यूएस और यूके के शोधकर्ताओं ने क्वांटिनूम के 56-क्यूबिट कंप्यूटर मे खोजा।

07. भारत और अमेरिका के बीच' टाइगर ट्रायम्फ' अभ्यास शुरू हुआ। यह 13 अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्देश्य सेनाओं के बीच इंटरऑपरेटिबिलिटी बढ़ाना है।

08. चून वांग जानिके मिकेलसन, राबिया रोजे, और एरिक फिलिप्स स्पेसएक्स के फ्रेम 2 मिशन से पहली बार पृथ्वी के ध्रुवों के ऊपर उड़ान भरेंगे।

09. सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच मियामी ओपन के फाइनल में हार गए। 19 साल के जैकब मेनसिक से हारकर उन्होंने 100वां टाइटल जीतने का मौका खो दिया।

10. जापान के वैज्ञानिकों ने एक मजबूत सस्टेनेबल प्लास्टिक विकसित किया। यह नमक के पानी में घुल जाता है। यह समुद्र से प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा।

11. अहमदाबाद के जमालपुर क्षेत्र की पारंपरिक सौदागरी ब्लॉक प्रिंट कला को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है, जो गुजरात की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

12. चीन के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में 1,000 टन सोने का भंडार पाया गया है। यह भंडार उत्तर चीन क्रेटन में स्थित है, जो पृथ्वी की सबसे पुरानी स्थिर परतों में से एक है। यह खोज नई प्रोस्पेक्टिंग तकनीकों की मदद से संभव हो पाई

👍436
👍292
✴️पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर आ रही है!
इस महीने से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं।
93👍25🤩8
💮शर्ली बोचवे: राष्ट्रमंडल महासचिव बनने वाली पहली अफ्रीकी महिला💮

👉शर्ली बोचवे, 1 अप्रैल 2025 को राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के महासचिव का पद संभालने वाली पहली अफ्रीकी महिला बन गई हैं। उन्होंने डोमिनिका की पेट्रीसिया स्कॉटलैंड की जगह ली, जो संयोग से राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के महासचिव का पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

👉 राष्ट्रमंडल, 56 स्वतंत्र देशों का एक संघ है जो कभी ग्रेट ब्रिटेन के उपनिवेश हुआ करते थे। सुश्री बोचवे को कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, शासन और सार्वजनिक सेवा में नेतृत्व का 20 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले, उन्होंने जनवरी 2017 से जनवरी 2024 तक घाना के विदेश मामलों और क्षेत्रीय एकीकरण मंत्री के रूप में कार्य किया। वह घाना की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सदस्य भी रहीं।
👍451
🎓Join now @Taiyari_karlo
👍254🥰1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮 CURRENT AFFAIRS 💮

01. मार्च 2025 में टाटा मोटर्स देश की कार कंपनियों के क्रम में दूसरे नंबर पर पहुंची। पहले नंबर पर मारुति सुजुकी रही। ऑटो सेल्स की रिपोर्ट के अनुसार टाटा ने 47,157 कारों की बिक्री की है, जिसमें 4,678 इलेक्ट्रिक कार शामिल रही।

02. भारत जी-20 देशों में सबसे तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार 2025-26 में भारत की विकास दर 6.5% रहेगी।

03. भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने संन्यास ले लिया। उन्होंने 16 साल के करियर में 320 मैच खेले और 158 गोल किए। वे ओलिंपिक में हैट्रिक करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं।

04. गोल्फर अर्जुन भाटी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अर्जुन तीन बार के जूनियर गोल्फ विश्व चैम्पियन रहे हैं। उन्होंने कोरोना के दौर में मरीजों की मदद के लिए 102 ट्रॉफियां बेचीं थी।

05. नॉर्थ आयरलैंड के गोल्फर रोरी मैक्लरॉय ने पीजीए टूर पर 100 मिलियन डॉलर कमाने की उपलब्धि हासिल की। वह टाइगर वुड्स के बाद यह हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

06. महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का 93 साल में निधन हो गया। वह गांधीवादी सिद्धांतों का पालन करती थीं। उनका अंतिम संस्कार वीरवाल श्मशान घाट पर किया जाएगा।

07. इलॉन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक पहला 'ब्लाइंडसाइट' प्रत्यारोपण करेगी। यह तकनीक दोनों आंखों की रोशनी खो चुके लोगों को देखने में सक्षम बनाएगी।

08. नीदरलैंड्स के हेग म्यूजियम में 'गर्ल विद ए पर्ल ईयररिंग' पेंटिंग एक्जीबिश में लगाई गई। डच कलाकार रॉब डे हीयर ने इसे इंडोनेशियाई कठपुतली के चेहरे के साथ बनाया है।

09. शर्ली बोचवे ने कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस की सातवीं महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला। वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली अफ्रीकी महिला बनीं हैं। उन्होंने डोमिनिका की पेट्रीसिया स्कॉटलैंड का स्थान लिया।

10. भारत सरकार ने पूनम गुप्ता गुप्ता को आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वह माइकल पात्रा की जगह लेंगी।

11. सरकार ने स्वामीनाथन एस. अय्यर को भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण का फुलटाइम मेंबर नियुक्त किया है। अय्यर का कार्यकाल पांच साल या उनकी उम्र 62 साल होने तक रहेगा।

12. कुंभकोणम के सुपारी पत्ता और कन्याकुमारी के थोवलाई फूलों की माला को सरकार ने भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया है। यह टैग इन उत्पादों की विशिष्टता और गुणवत्ता को मान्यता देता है।

👍272