Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.5K photos
84 videos
4.77K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
आंध्र प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण और समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से किया समझौता

आंध्र प्रदेश और ऑस्ट्रेलिया की सरकारों ने अमरावती में 4 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इनका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, समावेशी शिक्षा, छात्र मानसिक स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। इन समझौतों में से एक के अंतर्गत चयनित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र मानसिक स्वास्थ्य पर एक प्रौद्योगिकी-आधारित पायलट परियोजना शुरू की जाएगी। यह परियोजना आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद और ऑस्ट्रेलिया के रिबाउंड संस्था के सहयोग से लागू की जायगी। समझौतों पर हस्ताक्षर आंध्र प्रदेश के शिक्षा सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश और ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा, नागरिकता, सीमा शुल्क और बहुसांस्कृतिक मामलों के सहायक मंत्री जूलियन हिल की उपस्थिति में हुए
1
👉डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट ‘जलावतरण’ नौसेना में शामिल

1 अगस्त को कोलकाता के टीटागढ़ में डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) प्रोजेक्ट का पांचवां और आखिरी जहाज डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट यानी, DSCA24 जलावतरण लॉन्च किया। ये जहाज पानी के भीतर ऑपरेट किया जा सकता है।

इसका उपयोग नौसेना के गोताखोरों को समुद्र में विभिन्न अभियानों में सहायता देने के लिए किया जाता है। इस जहाज का उपयोग समुद्र के भीतर मरम्मत, निरीक्षण, खोज और बचाव जैसे कामों के लिए किया जाता है।

इस जहाज को 'इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग' के नेवल नियमों और कानूनों के अनुसार डिजाइन और तैयार किया गया है। DSC A24 इस मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया इस प्रोजेक्ट का पांचवां और आखिरी जहाज है।

DSC A24 में बड़ा डेक एरिया, जिससे डाइविंग उपकरण और टीम के साथ काम करना आसान होता है। ये ऊंची लहरों और कठिन समुद्री परिस्थितियों में भी प्रभावी ढंग से संचालन कर सकता है।

ये आधुनिक डाइविंग सिस्टम से लैस, जो ऑपरेशनल डाइविंग मिशनों के लिए उपयुक्त हैं।
4
तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर महिला सिंगल्स का खिताब जीता

बैडमिंटन में, तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। यह तन्वी का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। फाइनल में, तन्वी ने वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी गुयेन थुई लिन्ह को हराया। 17 साल की तन्वी, ताइवान की ताई ज़ू यिंग को पीछे छोड़कर सबसे कम उम्र की ताइपे ओपन चैंपियन बनी हैं। वे 2008 में साइना नेहवाल के बाद यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।
10🤩1
Press Release Page _ Press Information Bureau(1).PDF
244.8 KB
👉शोधकर्ताओं ने एक उन्नत प्रकाश-चालित बहुक्रियाशील नैनोबोट विकसित किया है जो स्तन कैंसर के लक्षित उपचार में मदद कर सकता है।

◾️स्तन कैंसर विश्व भर में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। पारंपरिक कीमोथेरेपी अक्सर गंभीर दुष्प्रभाव, दवा प्रतिरोध और स्वस्थ ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है, जिसका कारण गैर-विशिष्ट दवा का वितरण, ट्यूमर में गहराई से दवा का प्रवेश ना हो पाना और उपचार के बाद सक्रिय नियंत्रण का अभाव है।
2
शोधकर्ताओं ने एक उन्नत प्रकाश-चालित बहुक्रियाशील नैनोबोट विकसित किया है जो स्तन कैंसर के लक्षित उपचार में मदद कर सकता है।

◾️स्तन कैंसर विश्व भर में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। पारंपरिक कीमोथेरेपी अक्सर गंभीर दुष्प्रभाव, दवा प्रतिरोध और स्वस्थ ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है, जिसका कारण गैर-विशिष्ट दवा का वितरण, ट्यूमर में गहराई से दवा का प्रवेश ना हो पाना और उपचार के बाद सक्रिय नियंत्रण का अभाव है।
4
प्रो. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम विक्रम साराभाई पदक से सम्मानित

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, बेंगलुरु की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को 'विक्रम साराभाई पदक' से सम्मानित किया गया है। वह इस सम्मान को पाने वाली देश की पहली महिला वैज्ञानिक और चौथी भारतीय बन गई हैं। यह पदक ISRO और अंतरिक्ष अनुसंधान समिति द्वारा हर दो साल में खगोल वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

2. अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित किया गया है। यह झील लोहित जिले के 'कमलांग टाइगर रिजर्व' के अंदर स्थित है और अरुणाचल का पहला रामसर स्थल है। यह ताजे पानी की उच्च ऊंचाई वाली झील है, जहां ऑर्किड की 49 और पेड़ों की 150 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

विधेयक

3. वित्त मंत्रालय ने 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' लोकसभा में पेश किया। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक सामान (मोबाइल, लैपटॉप आदि) बनाने वाली विदेशी कंपनियों के लिए आयकर छूट को बढ़ाकर साल 2040-41 तक करने समेत कई प्रस्ताव शामिल है।

4. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने भारत में पाए जाने वाले तितलियों और पतंगों की एक विस्तृत सूची प्रकाशित की है। भारत में कुल 13,703 प्रजातियां पाई जाती हैं, जो दुनिया की कुल प्रजातियों का 8.25% है। इसमें 1,417 तितलियां और 12,286 पतंगों की प्रजातियां शामिल हैं।

निधन

5. पद्म श्री से सम्मानित और त्रिपुरा, बिहार व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डी.वाई. पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पाटिल एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ शिक्षाविद् भी थे। उन्होंने देश भर में 182 से अधिक शिक्षण संस्थान और सात विश्वविद्यालयों की स्थापना की।

6. राजस्थान की 19 वर्षीय साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ 'टूर डी फ्रांस फेम्स' का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड में इस रेस के दूसरे चरण में चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय साइकिल चालकों के समूह का नेतृत्व किया। हर्षिता को 'विश्व साइकिलिंग टैलेंट प्रोग्राम' के तहत इस प्रदर्शन के लिए चुना गया था। वर्तमान में वह पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के केंद्र में अभ्यास कर रही हैं।
7
3rd Grade तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 (लेवल-2) की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू होंगे
13👍3
5_6316396497130758832_260806_174712.pdf
971.6 KB
3rd Grade तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 (लेवल-2) की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी
1
Live 🛑
2
भरतपुर में 6 अगस्त को होने वाली SI/प्लाटून कमांडर भर्ती की PET परीक्षा स्थगित, अब 11 अगस्त को होगी
9
🔥 राजस्थान इतिहास अब होगा और भी आसान! 🔥

📚 जादुई BOOK – राजस्थान इतिहास
RPSC | RSSB की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए
🎯 पिछली परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित
परीक्षा उपयोगी कंटेंट
महत्वपूर्ण प्रश्नों का शानदार संग्रह
तैयारी को दें एक नई दिशा
💯 इतिहास पढ़ो ऐसे कि परीक्षा में सवाल देखकर जवाब खुद याद आ जाए!

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
6🤩1