Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20.1K photos
85 videos
4.86K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
🎉 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस स्पेशल ऑफर शुरू! 🎉

CET 2026 की तैयारी अब होगी और भी शानदार, क्योंकि 03 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक मिल रहा है जबरदस्त ऑफर! 🔥

📚 CET Combo + मुख्य परीक्षा – ₹2500
📚 12th Level + मुख्य परीक्षा – ₹2100
📚 CET 12th Level – ₹1500
📚 विजय बैच – ₹1700
📚 CET 12th Record – सिर्फ ₹899
📚 जादुई बैच – ₹451
🖊️ Test  Series – ₹251


इसके साथ अन्य बैचों पर भी शानदार ऑफर!
🛑CET तो हर कोई देगा…
लेकिन तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि Result आने पर नाम अपना दिखे! ❤️‍🔥


"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
1
*✴️ राजस्थान पुलिस पर बढ़ता जा रहा ड्यूटी का बोझ - 1167 लोगों पर एक सिपाही, कांस्टेबल के 82,602 स्वीकृत पदों में से 10,810 पद खाली... ASI के 6,946 पद एवं SI के 1,737 पद खाली...*

*⚠️ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती 2027 शुरुआत में आएगी..*

तैयार हो जाओ इस बार ये ही बड़ी भर्ती होगी
26🔥3
Live 🔥
भारत और बेल्जियम ने नवीकरणीय ऊर्जा और साइबर क्राइम समेत कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और बेल्जियम ने कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। इनमें रक्षा सहयोग पर आशय पत्र तथा नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर अपराध सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने और राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन शामिल हैं।

भारत और बेल्जियम ने नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर क्राइम और राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन और रक्षा सहयोग पर आशय पत्र सहित विभिन्‍न समझौतों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने परस्‍पर संबंधों के संपूर्ण आयाम तथा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
4🥰2
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स विधानसभा की अध्यक्ष और संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सेशेल्स विधानसभा की अध्यक्ष अज़ारेल अर्नेस्टा के नेतृत्व में सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

इस दौरान श्री राधाकृष्णन ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत-सेशेल्स की अटूट मित्रता को दोहराया। उनकी चर्चा समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री खाद्य सहयोग और क्षमता निर्माण में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थी
5
इसरो ने श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 का सफल प्रक्षेपण किया

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा से जी.एस.एल.वी- एफ17 रॉकेट के जरिए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ई.ओ.एस-05 का सफल प्रक्षेपण किया।

इसरो के अनुसार, प्रक्षेपण के करीब 18 मिनट बाद भारत के पहले इमेजिंग उपग्रह को जियोसिंक्रोनस कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।

ई.ओ.एस-05 से वास्तविक समय में तस्वीरें मिलेंगी। इससे कृषि और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में मदद मिलेगी। इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि यह मिशन भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
5
राजस्थान के बारां में ‘मिशन सामर्थ्य’ से ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाई की आधुनिक व्यवस्था

राजस्थान के बारां जिले में ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और एनटीपीसी की संयुक्त पहल ‘मिशन सामर्थ्य-समर्थ युवा’ के तहत सरकारी स्कूलों में ‘स्मार्ट पढ़ाई’ की व्यवस्था शुरू की गई है।

इस कार्यक्रम के तहत बारां के सभी आठ ब्लॉकों के 12 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को ‘सामर्थ्य केंद्र’ के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया था। इनमें से 11 केंद्र फिलहाल काम कर रहे हैं और 15 अगस्त से यहां नियमित रूप से संवादात्मक शैक्षणिक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

एनटीपीसी ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) योजना के तहत इस पहल में सहयोग किया है। इसके लिए तेज इंटरनेट, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था, समर्पित लीज लाइन और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी सुविधाएं स्थापित की गई हैं।
पंजाब में ‘पहचान’ पोर्टल लॉन्च, अज्ञात शवों की पहचान में मिलेगी मदद

पंजाब में सरकारी मुर्दाघरों में रखे अज्ञात और लावारिस मृतकों की पहचान करने के लिए ने एक डिजिटल सार्वजनिक पहचान पोर्टल “पहचान” शुरू किया है।

यह देश में अपनी तरह का पहला पोर्टल है जो भारत और विदेश में रहने वाले परिजनों को दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से जान गंवाने वाले अपने प्रियजनों की पहचान करने में मदद करेगा।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अकेले पंजाब में लगभग 5 हजार से 6 हजार लोग अज्ञात और लावारिस अवस्था में मर जाते हैं। राज्य के सभी 23 जिले और 346 सरकारी अस्पताल इस पोर्टल से जुड़े हुए हैं।
रूना खान रैमन मैग्सेसे अवार्ड 2026 से सम्मानित

एशिया के सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित और एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2026 इस बार बांग्लादेश की Friendship NGO की संस्थापक रुना खान को को दिया गया है। रूना खान को रेमन मैग्सेसे अवार्ड उनके एक अनूठे कार्य के लिए दिया गया है।

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित और गरीब बच्चों और वहां की जनता के लिए नाव पर ही स्कूल और अस्पताल का निर्माण किया।

अगर कभी नदी में कटान या बाढ़ की स्थिति आती है तो ये सभी स्कूल और अस्पताल एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए जाते हैं। उनके इसी असाधारण काम के लिए उन्हें Ramon Magsaysay Award 2026 प्रदान किया गया है।
👍1
पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन आरबीआई केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक निदेशक नियुक्त

भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में चार वर्ष की अवधि के लिए अंशकालिक, गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया गया है।
डॉ. दिनेश शरमा : अंडमान और निकोबार के नए उप-राज्यपाल 🏝️

नियुक्ति : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

● स्थान ग्रहण : वे अवकाश-प्राप्त एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी का स्थान लेंगे।

● नियुक्ति प्रभावी : राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

● पूर्व उप-राज्यपाल : देवेन्द्र कुमार जोशी ने 8 अक्टूबर, 2017 को उप-राज्यपाल का पदभार संभाला था।

● राजनीतिक परिचय : डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

● आयु : डॉ. दिनेश शर्मा की आयु 62 वर्ष है।

● राज्यसभा कार्यकाल : उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था।
8
💐 मिस वर्ल्ड 2026

🖇️ ग्रैंड फिनाले: 5 सितंबर 2026
🖇️ आयोजन स्थल: न्हा ट्रांग, वियतनाम
🖇️ संस्करण: 73वां मिस वर्ल्ड
🏆 प्रतिभागी: 111 देशों की प्रतियोगी
🏆 विशेष: वियतनाम ने पहली बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की।

🏆 विजेता एवं रनर-अप
🥇 विजेता: जोहेरी मोला डोमिंग्वेज — डोमिनिकन रिपब्लिक
🥈 फर्स्ट रनर-अप: एलिजाबेथ रेयनेस — स्पेन
🥉 सेकंड रनर-अप: तानुसिया चेट्टी — मलेशिया
👉 ताज पहनाया: मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री — थाईलैंड

भारत का प्रदर्शन

👉 भारत की प्रतिनिधि: निकिता पोरवाल
👉 संबंधित स्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश
👉 उपलब्धि: टॉप-40 में स्थान
👉 परिणाम: टॉप-20 में प्रवेश नहीं कर सकीं।

💯 ‘ब्यूटी विद अ पर्पस’

अंतिम चरण में जोहेरी मोला ने अपने सामाजिक कार्य के बारे में बताया।

वह गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों तक अंग्रेजी शिक्षा पहुँचाने का कार्य करती हैं।

उनके प्रभावशाली उत्तर और सामाजिक उद्देश्य ने निर्णायकों को प्रभावित किया।
6
26 सितंबर 2025 को श्री राम कलपती राजेंद्रन का कार्यकाल पूरा होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में  संजीव प्रकाश शर्मा कार्यरत थे

• अब संजय के. अग्रवाल राजस्थान के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त
16👍4🙏2
Live 🛑🛑