इटली: जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सरकार ने 1,413 दिन पूरे कर, पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

❤15
भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन और प्रीमियर विजन एसए ने भारत-फ्रांस वस्त्र और फैशन सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) और प्रीमियर विजन एसए, जो रचनात्मक फैशन, वस्त्र और सोर्सिंग के लिए विश्व के अग्रणी अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों में से एक है, ने 2 सितंबर, 2026 को प्रीमियर विजन (पेरिस) प्रदर्शनी में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य वैश्विक फैशन और वस्त्र इकोसिस्टम के साथ भारत की भागीदारी को सुदृढ़ करने के लिए एक बहुवर्षीय संस्थागत साझेदारी स्थापित करना है।
इस समझौता ज्ञापन पर भारत टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के कोर कमेटी सदस्य और परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के अध्यक्ष डॉ. ए. शक्तिवेल और प्रीमियर विजन एसए की फैशन डिवीजन की सीईओ सुश्री फ्लोरेंस रूसन ने हस्ताक्षर किए

❤6
सर्वोच्च न्यायालय ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्देश दिया है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल राज्यों को संबंधित सेवा नियमों में संशोधन करके सेवानिवृत्ति आयु को औपचारिक रूप से 62 वर्ष करने का निर्देश दिया।
सर्वोच्च न्यायालय ने यह शर्त रखी है कि 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके न्यायिक अधिकारियों को 62 वर्ष की आयु तक सेवा जारी रखने की अनुमति मिलने से पहले संबंधित उच्च न्यायालय के योग्यता और प्रदर्शन मूल्यांकन से गुजरना होगा

❤10👍2