Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
114K subscribers
20.6K photos
85 videos
4.91K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✅भारत में माइक्रोसॉफ्ट का क्लाउड विस्तार, हैदराबाद में शुरू हुआ चौथा क्षेत्र

माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में भारत का अपना चौथा क्लाउड क्षेत्र शुरू किया है। इसके साथ कंपनी ने देश में क्लाउड और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़े बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब भारत में डेटा सेंटर क्षमता और कंपनियों में AI के इस्तेमाल में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है। हैदराबाद में शुरू किया गया नया India South Central Cloud Region Microsoft के पुणे, चेन्नई और मुंबई स्थित मौजूदा क्लाउड क्षेत्रों में शामिल हो गया है।

इसके साथ भारत में कंपनी के बड़े स्तर के क्लाउड बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है। यह शुरुआत भारत में Microsoft की पहले घोषित 20.5 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस निवेश का उद्देश्य क्लाउड क्षमता, AI बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और कंपनी के परिचालन विस्तार को मजबूत करना है
❤6
✅भारतीय नौसेना के आधुनिक युद्धक क्षमताओं से लैस स्वदेशी जहाज ‘आईएनएस सह्याद्रि’ और ‘आईएनएस कुलिश’ फिलीपींस की सुबिक खाड़ी पहुंचे हैं।

भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैनाती के तहत दोनों जहाजों को भेजा गया है। भारतीय नौसेना के जहाज फिलीपींस में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस, संयुक्त सहयोग गतिविधि (जेसीए) में हिस्सा लेंगे। एडीएमएम प्लस, जेसीए में 10 आसियान देशों और 8 साझेदार देशों की समुद्री सेनाएं एक साथ आती हैं।

इनका उद्देश्य पेशेवर और ऑपरेशनल गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल बढ़ाना, आपसी समझ को बढ़ावा देना और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।
❤1
🥇 भारत के नाम GOLD
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास!

AsianGames2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37–34 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
🥇
❤8
सुप्रसिद्ध समाज सुधारक, स्वाधीनता सेनानी और शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर सादगी, सहनशीलता, नारी सम्मान और स्वाभिमान के प्रतीक थे. उन्होंने विधवा पुर्नविवाह और स्त्री शिक्षा का प्रबल समर्थन कर समाज को नई दिशा दी. 

जयंती पर शत-शत नमन🙏
❤4
🥈🔥 गुलवीर सिंह ने जीता रजत! 🇮🇳

एशियन गेम्स 2026 | एथलेटिक्स
🏃‍♂️ पुरुष 10,000 मीटर – फाइनल

गुलवीर सिंह (TOPS Core) ने 28:29.38 के शानदार समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया! 🥈🇮🇳

पिछले एशियन गेम्स में कांस्य से लेकर इस बार रजत तक, गुलवीर ने पोडियम पर एक कदम और आगे बढ़ाया! 💪🔥

🇮🇳 भारत का गौरव, गुलवीर का दमदार प्रदर्शन!
🙏3
LDC भर्ती रिजल्ट आज जारी नहीं होगा

बोर्ड ने 28 को मीटिंग में रिजल्ट का अनुमोदन किया है

संभावना 28 ,29 को जारी होने की है
🥈🇮🇳 BHARAT WINS SILVER!

एशियन गेम्स 2026 | शूटिंग | पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन्स टीम स्पर्धा
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटील और नीरज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 🎯👏
🇨🇳 चीन : 1766 (95X) 🥇
🇮🇳 भारत : 1762 (94X) 🥈
🇰🇷 कोरिया गणराज्य :1751 (87X) 🥉

तीनों खिलाड़ी TOPS Core Athletes हैं और भारतीय टीम ने कुल 1762 (94X) का स्कोर दर्ज किया।

✨ एशियन गेम्स में पदार्पण करते हुए नीरज कुमार ने भी रजत पदक जीतकर शानदार शुरुआत की!
❤1
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में पाँच देशों और यूरोपीय संघ के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए।

• 🇫🇮 फ़िनलैंड — मिक्को किविकोस्की
• 🇻🇳 वियतनाम — ट्रिन्ह मिन्ह मान्ह
• 🇲🇽 मेक्सिको — पेड्रो ब्लैंको पेरेज़
• 🇪🇪 एस्टोनिया — क्रिस्टी कारेलसोहन
• 🇧🇪 बेल्जियम — सोफी कार्लशाउज़ेन
• 🇪🇺 यूरोपीय संघ — जीन-एरिक पैकेट
❤6
✅यूएन में क्लाइमेट पर नया प्रस्ताव, 12-14 अक्टूबर को ब्रिक्स थिएटर

1. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार 2022 से 2026 में 111 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पार्टी बदली। इनमें 26 लोकसभा, 7 राज्यसभा और 78 विधायक शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले नगालैंड में 32 और बंगाल में 20 रहे। पार्टी स्तर पर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी से 25 नेताओं ने इस्तीफा दिया।

2. असम ने 796.88 करोड़ रुपए के SWIFT (स्टेनेबल वेटलैंड एंड इंटीग्रेटेड फिशरीज ट्रांसफॉर्मेशन) प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इसमें एशियाई विकास बैंक 637.50 करोड़ रुपए का लोन देगा और बाकी राशि राज्य सरकार देगी। प्रोजेक्ट से कम से कम 102 सामुदायिक बीलों के सुधार और पुनर्वासका काम होगा।



3. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान फ्रांस की अध्यक्षता में दूसरी G7 विकास मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें भारत ने 'सर्वोदय' यानी सभी के कल्याण पर आधारित विकास की बात रखी। विकास केवल आर्थिक मदद देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि देशों की घरेलू क्षमता और आत्मनिर्भरता मजबूत करने पर भी जोर होना चाहिए।

4. भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत 12 से 14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में BRICS थिएटर फेस्टिवल होगा। फेस्टिवल की नोडल एजेंसी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा है। इसमें भारत, रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया समेत 9 BRICS सदस्य और साझेदार देशों के 100 से ज्यादा कलाकार रंगकर्मी, विद्यार्थी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

5. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेपाल भारत और चीन के बीच 'हिमालयन क्लाइमेट रेजिलिएस मैकेनिज्म' का प्रस्ताव रखा। इसमें सैटेलाइट डेटा व विशेषज्ञता साझा करने, ग्लेशियर झीलों की निगरानी, शुरुआती चेतावनी व्यवस्था मजबूत करने और आपदा में सीमा पार राहत सहयोग की बात है।

6. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय अक्टूबर से DDU-GKY 2.0 के तहत ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जुड़ी स्किल ट्रेनिंग देगा। 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2,015 ट्रेनिंग बैच शुरू होंगे, जिनमें करीब 70 हजार युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। ट्रेनिंग 3 से 12 महीने की होगी और इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर चलाया जाएगा।
❤6