✅भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 22 सितंबर, 2026 को एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए।
उन्होंने भारतीय सिनेमा में असाधारण योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता, श्री अनंत नाग को वर्ष 2024 का दादासाहब फाल्के पुरस्कार भी प्रदान किया। इस समारोह में फीचर, नॉन-फीचर और लेखन श्रेणियों में वर्ष 2024 की सिनेमाई उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया।
इस समारोह में कुल बानवे पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। फीचर फिल्म श्रेणी में राजनीतिक थ्रिलर ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का स्वर्ण कमल पुरस्कार मिला। निर्देशक रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला, जबकि नाग अश्विन सिंगिरेड्डी की विज्ञान कथा फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला।
राजकुमार पेरियासामी को तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला। तेलुगु फिल्म ’35- चिन्ना कथा काडू’ को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार मिला।
अभिनय श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का संयुक्त पुरस्कार दिग्गज अभिनेता ममूटी को ‘ब्रमयुगम’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए दिया गया। यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
संजय मिश्रा को ‘भक्षक’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार ‘महाराजा’ के लिए सचना नामिदास और ‘मिथ्या’ के लिए रोपाश्री वर्काडी को संयुक्त रूप से मिला।
गैर-फीचर श्रेणी में मराठी फिल्म ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि निर्देशक आनंद एल राय को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी – एकता का प्रतीक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला।
सिनेमा लेखन श्रेणियों में संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक के लिए स्वर्ण कमल पुरस्कार मिला

❤9
✅उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन किया
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई delhi के भारत मंडपम में 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह (इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक-आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) 2026 का उद्घाटन किया। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का विषय "जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन" (क्लाइमेट रिज़िलिएंट वॉटर मैनेजमेंट) है।
नीदरलैंड्स और जर्मनी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह में भागीदार देशों के रूप में शामिल हैं। यह आयोजन भारत और विदेश के शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और युवाओं के साथ-साथ वैश्विक जल पक्षकारों, नीति निर्माताओं, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करता है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और सतत जल प्रबंधन में वैश्विक विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को सक्षम बनाना है।

❤1
✅26 सितंबर से आयोजित किया जाएगा हवाई अभ्यास तरंग शक्ति का दूसरा संस्करण
भारतीय वायु सेना के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति का दूसरा संस्करण इस महीने की 26 तारीख से अगले महीने की 12 तारीख तक जोधपुर वायुसेना स्टेशन और आसपास के हवाई अड्डों पर आयोजित किया जाएगा।
अभ्यास का उद्देश्य प्रतिभागी देशों को वास्तविक समकालीन युद्धक्षेत्र में बहुराष्ट्रीय संयुक्त हवाई अभियानों की योजना बनाने और उन्हें संचालित करने का अनुभव देना तथा सामरिक रूप से व्यवहार्य समाधान तलाशना है।
ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका सहित आठ मित्र देश अपने हवाई संसाधनों के साथ अभ्यास में भाग लेंगे। वहीं, 32 देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे।

❤2
✅भारत लॉन्च करेगा पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड
भारत में पहली ब्लू बॉन्ड जारी करने की तैयारी देश के सतत वित्त बाजार के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है। राज्य-स्वामित्व वाली समुद्री ऋणदाता सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन 28 सितंबर 2026 को इस इश्यू की शुरुआत करने जा रही है।
प्रस्तावित आकार 600 करोड़ रुपये है, जबकि 500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू विकल्प भी रखा गया है।
बॉन्ड की अवधि 10 वर्ष होगी। ब्लू बॉन्ड ऐसे ऋण साधन होते हैं जिनसे जुटाई गई राशि को समुद्र, तटीय पारिस्थितिकी तंत्र, जल प्रबंधन और ब्लू इकोनॉमी से जुड़े प्रोजेक्ट्स में लगाया जाता है।
इनका उपयोग तटीय ढांचे, समुद्री संरक्षण और जल से जुड़ी सार्वजनिक सुविधाओं के वित्तपोषण में किया जाता है। इस तरह यह साधन पर्यावरणीय लक्ष्यों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे की जरूरतों को भी पूरा करता है।

✅केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने वाले टेलीविजन कमर्शियल (TVC) का लॉन्च, और लखनऊ एवं देहरादून में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के नए जोनल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ANTF को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री ने नए स्वरूप में तैयार NCB की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया।
NCB द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के साथ-साथ संबंधित सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।