RSSB राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET)-2026 (12वीं एवं स्नातक स्तर) एवं अन्य 03 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां कार्यक्रम जारी ✅
1. टीचिंग एसोसिएट (RajCES) संविदा आधारित सीधी भर्ती परीक्षा-2026 (कुल पद-3540)
2. समान पात्रता परीक्षा (CET)-2026 (12वीं स्तर)
3. समान पात्रता परीक्षा (CET)-2026 (स्नातक स्तर)
4. प्रयोगशाला परिचायक/Lab Attendant (PHED) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (कुल पद-54)
5 कनिष्ठ अभियंता (JE) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 (कुल पद-874)

❤9
रक्षा मंत्री @rajnathsingh कल नौसेना के कमांडरों को संबोधित करेंगे। भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर सम्मेलन कल से 1 अक्टूबर तक नौसेना भवन में आयोजित किया जाएगा।
इसमें देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का सम्मेलन है। यह केवल नियमित समीक्षा का मंच नहीं है, बल्कि सैन्य और रणनीतिक स्तर पर नौसेना की तैयारियों का व्यापक आकलन करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

❤2
भारतीय तटरक्षक बल (@IndiaCoastGuard) ने ओडिशा के पारादीप तट के पास बेलीज के झंडे वाले रासायनिक टैंकर MT सीगल-9 में उत्पन्न संकट की स्थिति को संभालकर एक बड़ी समुद्री दुर्घटना को टाल दिया।
जहाज के मुख्य इंजन में खराबी आने और गिट्टी टैंक में तेजी से पानी भरने के बाद जहाज एक तरफ खतरनाक रूप से झुक गया था। इसके बाद आपात सहायता की मांग की गई।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार जहाज पर करीब नौ हजार मीट्रिक टन ताड़ का तेल और 23 चालक दल के सदस्य सवार थे।

❤4🥰1
✅विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने FIPIC के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच-एफ.आई.पी.आई.सी. के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में एफ.आई.पी.आई.सी. साझेदारी और क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
एफ.आई.पी.आई.सी. के अंतर्गत यह विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2023 में घोषित 12 सूत्रीय कार्ययोजना के तहत हुई प्रगति भी शामिल है।
नेताओं ने नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।

❤1
✅भारत और नीदरलैंड्स ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 9वें भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 के दौरान जल क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को और अधिक मजबूत किया है।
जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा नीदरलैंड्स के अवसंरचना और जल प्रबंधन उप मंत्री जाप स्लोटमेकर ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में जल क्षेत्र में भारत-नीदरलैंड्स सहयोग की समीक्षा की गई और गुजरात की कल्पसर परियोजना के लिए तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस परियोजना में साबरमती, माही, धाधर और नर्मदा सहित अन्य नदियों के जल का उपयोग एक मीठे पानी जलाशय बनाने के लिए किया जाएगा।
द्विपक्षीय सहयोग के अंतर्गत कल्पसर परियोजना को सुगम बनाने के लिए केंद्रीय जल आयोग, कल्पसर विभाग, गुजरात सरकार और डच ज्ञान संस्थानों डेल्टारेस और टीयू डेल्फ़्ट के बीच दो त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।